फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गयाl इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी ने पूजा में भाग लिया। इस मौके पर आलिया भट्ट और ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थेl ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को एचएन फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इसी दिन मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया।
वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैंl इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी पूजा करते हुए देखा जा सकता हैं। उन्हें मुंबई के बाणगंगा पर सीढ़ियों पर खड़ा देखा जा सकता है। एक वीडियो में उन्हें पुजारी के पैर छूते और पूजा समाप्त होने के बाद आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी नजर आ रहे है। इससे पहले आज ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा की तस्वीरें सामने आई थींl इसमें नीतू कपूर और रणबीर सिंह को ऋषि कपूर के फोटो के साथ देखा जा सकता हैं।